ऑड-ईवेन के दौरान रैपिडो से कर सकेंगे मुफ्त बाइक सफर
यूटिलिटी डेस्क.रैपिडो (Rapido) ऑड-ईवेन के दौरान दिल्ली वालों को मुफ्त रैपिडो बाइक सफर कराएगी। रैपिडो ने अपनी सर्विस दिल्ली के सभी एरिया में शुरू करेगी। लेकिन फिलहाल उसका फोकस सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली के वसंत कुंज, हौज खास,पहाड़गंज, साकेत, कमला मार्केट, तिलक मार्ग, राजीव चौक, चाणक्यपुरी, तुगलक रोड पर होगा। बता दें दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूला 4 से 15 नवंबर तक लागू रहेगा, जो रोजाना सुबह 8 से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि रविवार को यह योजना लागू नहीं होगी। नियम का उल्लंघन करने पर 4 हजार रुपए का जुर्माने का प्रावधान है।
रैपिडो एक बैंगलुरू बेस्ड स्टार्टअप कंपनी है। इसे साल 2015 में स्थापित किया गया था। कंपनी को साल 2015 से अब तक करीब 137 मिलियन डॉलर का फंड मिल चुका है। कंपनी की सीनियर एक्सपेंशन मैनेजर निर्मला ने कहा कि रैपिडो का मकसद सिंगल ट्रैवल करने वाले लोगों को अच्छी क्वालिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा करना है। मौजूदा वक्त में देशभर में रैपिडो के करीब 10 लाख राइडर और 1 करोड़ ग्राहक है। यह ग्राहक देश के 90 शहरों में फैले हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wuivj2
No comments