नवंबर का आखिरी सप्ताह ठीक नहीं है, इन दिनों में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव
जीवन मंत्र डेस्क. नवंबर के आखिरी दिनों में चंद्रमा तुला से मकर राशि तक जाएगा। 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चंद्रमा पर राहु-केतु और शनि की अशुभ छाया भी रहेगी। जिसके कारण कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जॉब, बिजनेस, सेहत और अन्य मामलों में अनचाही स्थितियां भी बन सकती है। जिससे धन हानि और नुकसान होने की संभावना भी है। वहींअन्य कुछ लोगों के लिए ये 7 दिन मिला-जुला फल देने वाले रहेंगे।
- आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता
-
सप्ताह के शुरुआती दिनों में रोजमर्रा के काम पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय ठीक है। इस सप्ताह कुछ नए बदलावों के लिए आप तैयार रहें। सप्ताह के बीच में गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से आप अपने पिछले किसी अनुभव को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस समय आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। नए काम शुरू करने में सावधानी रखें। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में गोचर कुंडली का चंद्रमा भाग्य भाव में रहेगा। हो सकता है कोई दोस्त आपके लिए ऐसा काम कर सकता है जिसका फायदा भी आपको मिलेगा।
-
इस सप्ताह वृष राशि वालों को सेहत संबंधित परेशानियां रहेंगी। धन लाभ के साथ खर्चा बढ़ सकता है। अपने खास काम के लिए किसी व्यक्ति से आपको मदद लेनी पड़ेगी और आपके काम आखिरी वक्त पर पूरे भी हो जाएंगे। संचार के साधनों में, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। दूसरों का साथ मिलेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग हैं। उन कामों में सफलता मिलेगी, जो अभी तक कठिन लग रहे थे। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको धन लाभ होने के योग हैं और आप अपने काम मीठी वाणी से करवा सकते हैं। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
-
इन दिनों में आप जॉब और बिजनेस में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। साथ काम करने वालों या किसी दोस्त से विवाद हो सकता है। इस हफ्ते सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। जरूरी मामलों में कन्फ्यूजन रहेगा। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह काम आ सकती है। इन दिनों में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक यात्राओं का योग बन रहा है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। सप्ताह के आखिरी दिनों में तनाव बढ़ सकता है। किस्मत के भरोसे आप कोई भी काम न करें तो अच्छा रहेगा।
-
इस हफ्ते तनाव बढ़ सकता है। अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। जॉब और बिजनेस के जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पुरानी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। खर्चा बढ़ने के भी योग हैं। अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। इस सप्ताह कोई नया काम शुरू न करें। नकारात्मक विचारों से बचें। इन दिनों में कोई खास मामला भी उलझ सकता है। जिसे लेकर तनाव बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ अनचाहे फैसले भी इन दिनों आपको लेने पड़ सकते हैं।
-
ये सात दिन फायदेमंद हो सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। इन दिनों में आप दूसरों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। दूर स्थान से आपको फायदा हो सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा होने के योग हैं। दूर स्थानों पर रहने वाले लोगों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।
-
सप्ताह की शुरुआत में सेविंग बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बिल्कुल व्यावहारिक रहें। अपने से बड़े लोगों का समर्थन मिल सकता है। नए आइडिया आपको आगे बढ़ा सकते हैं। नए बिजनेस का मौका मिलेगा। इन दिनों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। अपने मन में आने वाली नकारात्मकता का डटकर मुकाबला करें। सितारे आपको परेशानियों के बावजूद सफलता दिलवाएंगे। आपके जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं। निजी संबंधों में परेशानियां खत्म हो सकती है।
-
इन दिनों में आप अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। ये आपके लिए बहुत कारगर रहेगा। जॉब और बिजनेस में अचानक कुछ नया करना पड़ सकता है। इन दिनों सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इन दिनों आप किसी गहरी उलझन में फंस सकते हैं। आप पर कुछ बड़े कामों की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी होगी। लगातार कोशिश करने से आपके काम पूरे हो सकते हैं।
-
इस हफ्ते जॉब और बिजनेस को लेकर आपकी उम्मीदें अधूरी रह सकती है। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव से धन भाव तक जाएगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस हफ्ते अचानक कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप तैयार नहीं होंगे। इस हफ्ते बहुत से काम बिना योजनाओं के ही करने पड़ेंगे। आपको योजनाएं बनाने का समय नहीं मिल पाएगा। जल्दबाजी में आप खुद के लिए कुछ गलत भी कर सकते हैं। संभलकर रहें। कामकाज में मेहनत ज्यादा हो सकती है। मानसिक उथल-पुथल भी रहेगी।
-
सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी खास काम के लिए आपको पहल करनी होगी। आपको अपनी बात खुलकर रखनी होगी। इस हफ्ते के सितारे आपकी निजी जिंदगी में धन संबंधित नए बदलाव कर सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव से शुरू होगा और आपकी राशि तक जाएगा। इन दिनों में कोई पुराना निवेश आपको फायदा दे सकता है। रोजमर्रा के कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। अपने काम से काम रखें। इन दिनों में आप नए कामों की प्लानिंग में लगे रहेंगे। जॉब या बिजनेस में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। दोस्तों या भाइयों से जाने-अनजाने में आपका नुकसान हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश शुभ रहेगा। संतान की ओर से अनुकूलता रहेगी।
-
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और बीच का समय भी आपके लिए शुभ है। इस सप्ताह नौकरी खोजने में पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग तो हैं, लेकिन विरोधी परेशान कर सकते हैं। इस सप्ताह आप सटीक और प्रभावी फैसले ले सकते हैं। आप कोई खास काम भी हाथ में ले सकते हैं। दूसरों की मदद से कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के कुछ मामले आप पर हावी हो सकते हैं। अपने आप को साबित करने के कई मौके इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। दुश्मनों से डर रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। धन हानि की संभावना बन रही है।
-
आपके लिए समय मिला-जुला रहेगा। इन सात दिनों में आप बदलाव के लिए तैयार रहें। सप्ताह की शुरुआत में ही आप या तो नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं या इसी नौकरी में वेतन वृद्धि की मांग कर सकते हैं। आज आप दूसरे के मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। कई तरह की बातों को लेकर आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों से लेकर अधिकारियों तक कुछ लोगों से करियर को लेकर बातचीत हो सकती है। आपकी योजनाएं धीमी गति से पूरी होंगी। अचानक यात्राओं का योग भी बन रहा है। नौकरी-धंधे में प्रगति हो सकती है।
-
इन दिनों आपके कामकाज में अचानक बदलाव हो सकते हैं। संभलकर रहें। तनाव बढ़ सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। कुछ जरूरी काम भी समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। अपने राज किसी से शेयर न करें। सप्ताह के शुरुआती दिन दौड़-भाग और परेशानी वाले हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में कोई बड़ा फैसला न करें तो ही अच्छा है। व्यवसाय के क्षेत्र में किसी भी तरह के नए प्रयोग न करें। इस सप्ताह मेहनत ज्यादा हो सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिहाज से समय ठीक-ठाक है। आसपास के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी तरह के सामाजिक कामकाज में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज आप व्यस्त रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rQ3Bt
No comments