Breaking News

ओलिंपिक पदक जीतने वाले पहले अश्वेत ब्रिटिश एथलीट जैक के पदक नीलाम होंगे

खेल डेस्क. ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाले ब्रिटेन के पहले अश्वेत एथलीट जॉन जैक लंदन के पदक नीलाम किए जाएंगे। जैक ने 1928 ओलिंपिक में 100 मीटर स्प्रिंट में रजत और 4x4 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदक के अलावा उनको स्मारक के तौर पर दिया गया एक पदक भी नीलाम होगा। ये सिल्वर रंग का मेडल था, जिसपर बाद में जैक के चाचा ने भतीजे के प्रदर्शन से खुश होकर सोने की परत चढ़वा दी थी।

इसके अलावा जैक का एक और पदक है। ये चार पदक और 1928 ओलिंपिक में इस्तेमाल की गई रिले बैटन नीलामी के लिए रखी गई है। नीलामी से 5 लाख रु. जुटने की उम्मीद है।

1928 में जैक लंदन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी

  • 1905 में जैक ब्रिटेन में पैदा हुए थे। 1966 में उनका निधन हो गया। ओलिंपिक में दो पदक जीते।
  • 1928 ओलिंपिक के सेमीफाइनल में ही उन्होंने 10.6 सेकंड के उस वक्त के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
  • 1932 में खेल से रिटायरमेंट लेकर जैक पियानो प्लेयर बन गए। कई एलबम में पियानो बजाया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जॉन जैक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NRyKnL

No comments