सुरक्षित रिटर्न मिलने के कारण भारत में भी लोकप्रिय हो रहे हैं बॉन्ड ईटीएफ
यूटिलिटी डेस्क. विकसित देशों में स्थान बनाने के बाद पैसिव निवेश पिछले कुछ सालों से भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। इक्विटी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) को इस लोकप्रियता का सबसे ज्यादा फायदा मिला है। 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एएमयू इन ईटीएफ के तहत मैनेज किए जा रहे हैं।
गोल्ड ईटीएफ करीब 5,800 करोड़ रुपए मैनेज करते हैं, लेकिन कोई ईटीएफ डेट में नहीं है। गोल्ड सेक्टर के सिर्फ दो ईटीएफ 4 करोड़ रुपए से अधिक के हैं और बॉन्ड स्पेस में कोई ईटीएफ नहीं है। इसलिए एक बड़ी खाली जगह है जिसे जल्द भरने की जरूरत है। दुनियाभर में बॉन्ड ईटीएफ ने 1 लाख करोड़ डॉलर एएमयू का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अलग-अलग तरह के ईटीएफ के तहत मैनेज होने वाली रकम का करीब 25% है। भारत सरकार ने पहले बॉन्ड ईटीएफ को लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह सरकारी इकाइयों में निवेश करेगा।
भारतीय निवेशक डेट म्यूचुअल फंड से परिचित हैं, लेकिन बॉन्ड ईटीएफ देश में अभी नया कॉन्सेप्ट है। जैसा कि नाम से जाहिर है बॉन्ड ईटीएफ एक पैसिव फंड है जिसे एक्सचेंज पर ट्रेड किया जाता है और इसमें किसी पारंपरिक बॉन्ड म्यूचुअल फंड की तरह बॉन्ड में निवेश किया जाता है। हालांकि, पारंपरिक ओपन एंडेड बॉन्ड म्यूचुअल फंड के उलट ये फंड एक्टिव तरीके से मैनेज होने वाले डेट फंड की तुलना में काफी कम खर्च पर एक्सचेंज में दिन भर ट्रेड करते हैं। इक्विटी ईटीएफ की तरह बॉन्ड ईटीएफ भी इंडेक्स को नजदीक से ट्रैक करते हैं और निवेशकों फिक्स्ड इनकम सिक्युरिटीज में निवेश करते हुए खरीद-बिक्री का मौका देते हैं।
ज्यादातर बॉन्ड ईटीएफ उन इंडेक्स को ट्रैक करते हैं जो बॉन्ड मार्केट के किसी खास सेगमेंट पर नजर रखते हैं। इनमें सरकारी, कॉरपोरेट और पीएसयू बॉन्ड शामिल होते हैं। बॉन्ड ईटीएफ साथ ही 3 साल, 5 साल, 10 साल जैसी निश्चित मैच्योरिटी पीरियड वाले बॉन्ड को टार्गेट मैच्योरिटी बॉन्ड ईटीएफ भी कहा जाता है।
पारदर्शिता और खर्च में भी बॉन्ड ईटीएफ बेहतर विकल्प
बॉन्ड ईटीएफ दो तरीके से लिक्विडिटी प्रदान करते हैं। पहला एक्सचेंज के जरिए और दूसरा एएमसी के जरिए। साथ ही बॉन्ड ईटीएफ डायवर्सिफाइ बॉन्ड पोर्टफोलियो को आसानी से पहुंच में लाते हैं। बॉन्ड म्यूचुअल फंड का पोर्टफोलियो महीने में एक बार सामने आता है, लेकिन बॉन्ड ईटीएफ के पोर्टफोलियो को रोज जारी किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R2ynII
No comments