Breaking News

पाकिस्तान के नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा, विश्व के नौंवे खिलाड़ी

खेल डेस्क. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे ऐसा करने वाले विश्व के नौंवे युवा खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही पू्र्व कप्तान इयान क्रेग थे, जिन्होंने 15 साल 279 दिन की उम्र में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया था। नसीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

नसीम ने अब तक सिर्फ सात फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 27 विकेट लिए। उन्हें बॉलिंग कोच वकार युनुस ने डेब्यू कैप दी। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हसन रजा टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा
सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही हसन रजा के नाम है। उन्होंने 14 साल 227 दिन में ऐसा किया था। हालांकि बाद में उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही मुश्ताक मोहम्मद हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 साल 124 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं इस सूची में सचिन तेंडुलकर पांचवें स्थान पर हैं। वो 16 साल 205 दिन की उम्र में ये कारनामा कर चुके हैं। सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले दस खिलाड़ियों में से 6 पाकिस्तान के ही हैं।

सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी उम्र टीम विरुद्ध मैच का दिन
हसन रजा 14 साल 227 दिन पाकिस्तान जिम्बाब्वे 24 अक्टूबर, 1996
मुश्ताक मोहम्मद 15 साल 124 दिन पाकिस्तान वेस्टइंडीज 26 मार्च, 1959
मोहम्मद शरीफ 15 साल 128 दिन बांग्लादेश जिम्बाब्वे 19 अप्रैल, 2001
आकिब जावेद 16 साल 189 दिन पाकिस्तान न्यूजीलैंड 10 फरवरी, 1989
सचिन तेंडुलकर 16 साल 205 दिन भारत पाकिस्तान 15 नवंबर, 1989
अफताब बलोच 16 साल 221 दिन पाकिस्तान न्यूजीलैंड 8 नवंबर, 1969
तल्हा जुबैर 16 साल 223 दिन बांग्लादेश श्रीलंका 21 जुलाई, 2002
नसीम उल गानी 16 साल 248 दिन पाकिस्तान वेस्टइंडीज 17 जनवरी, 1958
इनामुल हक(जू.) 16 साल 320 दिन बांग्लादेश इंग्लैंड 21 अक्टूबर, 2003
खालिद हसन 16 साल 352 दिन पाकिस्तान इंग्लैंड 1 जुलाई, 1954

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नसीम शाह। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KFXQUt

No comments