कंपनी बीमा को व्यक्तिगत बीमा में बदल सकेंगे कर्मचारी
यूटिलिटी डेस्क. अब कर्मचारी अपनी कंपनी के बीमा को व्यक्तिगत बीमा में बदलवा सकेंगे। बीमा नियामक इरडा के मुताबिक लगातार 4 साल से जारी सामूहिक हेल्थ को निजी बीमा से बदला जा सकेगा। इरडा ने यह भी कहा कि उसी कंपनी की दूसरी बीमा पॉलिसी लेने पर मेडिकल जांच की भी कोई मजबूरी नहीं होगी।
इरडा ने कहा है कि यदि कोई कर्मचारी लगातार चार साल से सामूहिक हेल्थ बीमा ले रहा है और वह उसी कंपनी की दूसरी बीमा पॉलिसी में बदलवाना चाहता है तो कंपनी उस पर कोई शर्त नहीं लगा पाएगी। हालांकि, चार साल के कम की स्थिति में बीमा कंपनी शर्त जोड़ सकती है।
मेडिकल जांच भी जरूरी नहीं
इरडा ने कहा है कि पुरानी पॉलिसी को छोड़कर उसी कंपनी की दूसरी पॉलिसी लेने पर मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है। इरडा ने इसके लिए फैमिली फ्लोटर प्लान में बदलाव किया है। इरडा ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति फैमिली फ्लोटर प्लान को छोड़कर उसी कंपनी की व्यक्तिगत पॉलिसी लेता है तो उसे बिना शर्तों के साथ इसका विकल्प मिलेगा। साथ ही ऐसा कराने पर कंपनियां मेडिकल जांच के लिए भी मजबूर नहीं कर सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QkvqDf
No comments