Breaking News

क्लाइमैक्स सीन में रोस ने जैक को क्यों नहीं बचाया? सिंगर सेलीन डियोन ने दिया मजेदार जवाब

हॉलीवुड डेस्क. साल 1997 में आई फिल्म 'टाइटैनिक' को लोग आज भी नहीं भूले हैं। 22 साल बाद भी दर्शकों के जहन में जैक की मौत और फिल्म का क्लाइमैक्ससीन ताजा है। सवाल उठते हैं कि कैट हीरो जैक को बचा सकती थी, लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया। इस सवाल का जवाब 'माय हार्ट विल गो ओन' सिंगर सेलीन डियोन ने दिया है। एक शो में पहुंची सिंगर ने फिल्म के इस सीन को लेकर बात की।

सेलीन ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हो सकता है मेकर्स 'टाइटैनिक 2' बनाना चाहते हों। शो के होस्ट जिम्मी ने हंसते हुए कहा कि "अगर कैट थोड़ी जगह दे देती तो हो सकता है कि जैक के लिए वहां जगह बन जाती।" इस सवाल पर मजाकिया अंदाज में कहा कि "ध्यान से देखेंगे तो पता लगता है कि या तो कैट मर चुकी है या पूरी तरह जम चुकी है।" उन्होंने कहा कि दूसरी बात जैक को तख्ते पर आने के लिएकिसी भी इन्विटेशन की जरूरत नहीं थी।"

22 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने सिने जगत के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। 1998 में फिल्म ने बेस्ट पिक्चर सहित11 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म में लियोनार्डो डि कैपरियो और कैट विंसलेट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Singer Celine Dion on the climax scene, said- Jack could come without invitation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CU1wO8

No comments