कार्तिक पूर्णिमा पर तीन ग्रहों का योग, मंगलवार को स्नान करने के बाद सूर्य को चढ़ाएं जल
जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन कार्तिक माह के स्नान समाप्त हो जाएंगे। मंगलवार को ही गुरुनानक जयंती भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर तुला राशि में सूर्य, मंगल और बुध रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार तुला राशि में सूर्य और मंगल मार्गी रहेंगे, जबकि बुध वक्री है। एक राशि में इन तीन का योग होने से पूर्णिमा शुभ फल देने वाली रहेगी।
- पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग
मंगलवार को पूर्णिमा के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ये योग 12 नवंबर की रात करीब 9.17 बजे से शुरू होगा और 13 तारीख की रात के अंत तक रहेगा। इस योग में किए गए शुभ काम जल्दी सफल हो सकते हैं। अगर को नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सर्वार्थ सिद्धि योग बहुत शुभ माना गया है।
- पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा
कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। काफी लोग इस माह में रोज सुबह नदी में स्नान करते हैं। पूर्णिमा कार्तिक माह का अंतिम दिन है। नदी में स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करना चाहिए।
- सुबह जल्दी उठकर चढ़ाएं सूर्य को जल
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह नदी में स्नान करें या अपने घर पर ही सभी तीर्थों, पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करें। जल चढ़ाते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
- भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें
हर माह की पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने और सुनने की परंपरा है। अगर आप चाहे तो किसी ब्राह्मण से अपने घर में सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी करवा सकते हैं। भगवान को हलवे का भोग लगाया जाता है।
- तुलसी के पास दीपक जलाएं
पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं। दीपक जलाकर परिक्रमा करें। ध्यान रखें शाम को तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें
कार्तिक पूर्णिमा की रात हनुमानजी के पास दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप चाहे तो सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है। एकाग्रता बढ़ती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RD7Xg
No comments