Breaking News

मुंबई में महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी 'तेजस्विनी' बसे, ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही रहेंगी

यूटिलिटी डेस्क. महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने 37 तेजस्विनी बसें चलाने का फैसला किया है। ये 35 सीटर बसें सुबह और शाम के व्यस्त समय में प्रमुख रूट पर चलाई जाएंगी। इनमें सीएसटी से एनसीपीए के बीच एक डबल डेकर बस भी शामिल है। इन बसों में केवल महिला यात्री ही बैठ सकेंगी। इसकी ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही रहेगी।


पहली तेजस्विनी बस को वाशी रेलवे स्टेशन से कोपरखैरणे होते हुए एमआईडीसी के विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों से होकर वाशी स्टेशन तक चलाया गया है। महाराष्ट्र में महिलाओं को यात्रा सुखद हो इसके लिए राज्य सरकार ने एक साल में 11 करोड़ की राशि दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mumbai best female special tejaswini bus service start soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NnZb3P

No comments