Breaking News

सोमवार को असावधानी से बचें, वरना हानि सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 25 नवंबर का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 2 और 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 9 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार...
  • अंक 1
इंजीनियरिंग संस्थानों में कार्यरत व्याख्याताओं के लिए समय अनुकूलता वाला है। निकट के लोगों का व्यवहार सुख दे सकता है। मन को सुकून रह सकता है।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 2
नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वालों या दिए हुए इंटरव्यू के लिए मामला पक्ष में रह सकता है। अपने आसपास के माहौल पर सतर्कता से नजर रखें। असावधानी से हानि उठानी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति को लेकर दुखी हो सकते हैं।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 3
निकट के लोगों के सहयोग से खास काम में अच्छी प्रगति हो सकती है। अपने लोग बढ़-चढ़ कर आगे आ सकते हैं। स्वास्थ्य आराम मांग सकता है।
क्या करें- अपने पितर को पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 4
इच्छित सहयोग पाने में नाकाम रह सकते हैं। नौकरी बदलने की बजाय अभी वाली में आ रही समस्या के समाधान की दिशा में सोचें। अपनों की परिभाषा में संशोधन करना पड़ सकता है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 5
संतान या छोटे भाई के बारे में कोई खास बात संभव है। दूर के रिश्तेदारों से विशेष सूचना मिल सकती है। मन में उल्लास छाया रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 6
अखबारों से संबंधित लोगों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। लेखकों को सम्मान मिल सकता है। निकट के संबंध सुख दे सकते हैं।
क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 7
रोमांस का अवसर मिल सकता है। निकट का कोई परिचय खास रूप ले सकता है। अपनी खुशी में दूसरों को भी शामिल कर लीजिए।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 8
नई डीलरशिप लेना चाहते हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभकारी रह सकती है। पुराने दर्द से राहत मिल सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 9
दूसरों के मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभानी पड़े तो संभलकर करें। अपनी बातों से दूसरों को सहमत करने में अधिक जोर नहीं लगाना पड़ेगा। संतान सुख दे सकता है।
क्या करें- माँ बगलामुखी के मंत्र का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
somwar ka rashifal, monday rashifal, 25 november rashifal, ank jyotish, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DauVDZ

No comments