ट्रेन के कोचों में लगेंगी एलईडी लाइट, बिजली की खपत होगी कम
यूटिलिटी डेस्क. बिजली की खपत को कम करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में एलईडी लाइट्स लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे (एनएफआर) जोन से होगी। एनएफआर अपने 1890 पैसेंजर कोचों में एलईडी लाइट्सलगाएगा। सीएफएल और ट्यूबलाइट्स की जगह एलईडी लगाने का काम आने वाले एक साल में पूरा किया जाएगा।
-
एनएफआर के अनुसार सीएफएल और ट्यूबलाइट्स की जगह एलईडी लगाने से करीब 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी। इसके अलावा इससे रोशनी भी ज्यादा होगी जो यात्रियों के लिए भीसुविधाजनक रहेगा।
-
एनएफआर रेलवे ने अपने सभी स्टेशनों परपहले से ही एलईडी लाइट्स लगा दी हैं। गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार और रंगिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों की लाईट को एयरपोर्ट की लाईट जितना बेहतर बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dO6Ie
No comments