Breaking News

दूसरों की गलतियों पर उन्हें तुरंत माफ कर देना चाहिए, गलतियां याद रखने से अशांति बढ़ती है

जीवन मंत्र डेस्क। जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस संबंध में एक पिता और उसके पुत्र की कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक व्यक्ति अपनी बुद्धि की वजह से बहुत प्रसिद्ध था। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग उसके पास अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आते और वह व्यक्ति सभी समस्याओं का सही हल बता देता था। जब वह बुद्धिमान व्यक्ति बूढ़ा हो गया तो एक दिन उसे ऐसा लगा कि अब मेरा अंतिम समय आ गया है। उसने अपने बेटे को बुलाया और कहा कि अब मेरा अंतिम समय आ गया है, मेरे बाद तुम्हें अकेले ही जीवन यापन करना होगा। ऐसे में मैं तुम्हें सुखी और सफल जीवन के लिए चार बातें बताना चाहता हूं। जब तक ये बात तुम ध्यान रखोगे, तुम्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • पहली बात- पिता ने अपने बेटे से कहा कि हमेशा ध्यान रखना, घर-परिवार में कोई कुछ भी कहे, तुम कभी भी किसी की बुरी बातों पर क्रोधित मत होना। कभी भी छोटी-छोटी बातों के लिए किसी से बदला लेने की भावना मत रखना। लोगों को माफ कर देना। जब हम दूसरों को माफ कर देंगे तो हमारा मन शांत रहेगा। अगर किसी के प्रति बदला लेने की भावना रखेंगे तो हमारा मन हमेशा अशांत रहेगा। हर पल दूसरों से बदला लेने की योजना दिमाग में चलती रहती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए दूसरों को माफ करें और सुखी रहें।
  • दूसरी बात- जब भी दूसरों की मदद करो तो उसे याद मत रखना। मदद करो और भूल जाओ। किसी से मदद के बदले कुछ पाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
  • तीसरी बात- किसी भी काम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना। खुद पर और भगवान पर पूरा भरोसा रखना। भगवान तुम्हारे लिए हमेशा अच्छा ही करेंगे।
  • चौथी बात- हमेशा ध्यान रखना, जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु जरूर होती है। कोई भी व्यक्ति मृत्यु के बाद अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं जाता, इसीलिए किसी भी वस्तु या सुख-सुविधा का मोह मत रखना। दूसरों की चीजें हड़पने की मत सोचना। लालच मत करना। गलत कामों से बचना। जो व्यक्ति इन चार बातों को याद रखता है, वह हमेशा सुखी और संपन्न रहता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
motivational story, inspirational story, prerak prasang, prerak katha, we should remember these things for happy life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QNZBmb

No comments