Breaking News

एक दिसंबर तक मुफ्त मिलेगा फास्टैग, नहीं लगाने पर दोगुना देना होगा टोल

यूटिलिटी डेस्क. केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर से फास्टैग के जरिए टोल टैक्स की वसूली को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अब टोल पर फास्टैग का वितरण नि:शुल्क होगा। अभी तक इसके लिए 150 रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करने होते हैं। यदि 1 दिसंबर तक कोई अपनी गाड़ी में ये फास्टैग नहीं लगाता है तो उसे दो गुना टोल देना होगा। आपको बता दें कि फास्टैग का संचालन नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से किया जाता है। फास्टैग की वैलिडिटी खरीदने के बाद 5 साल तक है। इस अवधि तक आपको बस इसे रिचार्ज कराते रहना है। फास्‍टैग को नेटबैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई और अन्य तरीकों से भी रिचार्ज कराया जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fastag will get free till December 1, toll will be doubled if not imposed
Fastag will get free till December 1, toll will be doubled if not imposed
Fastag will get free till December 1, toll will be doubled if not imposed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qAHPbA

No comments