लॉन्ग टर्म निवेश योजना के लिए मजबूत बुनियाद वाले स्टॉक्स का चयन करें
यूटिलिटी डेस्क. क्या आप इस सोच में पड़े हैं कि अपना पैसा अभी कहां निवेश करें? अभी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित सेंटिमेंट का दौर है। ऐसे में एक निवेशक के लिए निवेश का प्लान बनाना मुश्किल हो जाता है।
मौजूदा समय में कुछ निवेशक इक्विटी में निवेश को जोखिमभरा मान सकते हैं क्योंकि लार्ज कैप काफी ओवरप्राइस हो गए हैं। वहीं, कुछ निवेशक फिक्स्ड डिपोजिट को सुरक्षित निवेश मान कर पैसा वहां लगा सकते हैं। कोई 100 फीसदी आश्वस्त होकर यह अनुमान नहीं लगा सकता है कि मार्केट किस दिशा में जा रहा है और यहीं से अनुमान लगाने की शुरुआत हो जाती है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को दलाल स्ट्रीट में होने वाली रोज के उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करना चाहिए और ट्रेंड पर फोकस करना चाहिए। मशहूर स्टॉक ट्रेडर जेसी लिवरमोर की यह बात याद रखे कि किसी ट्रेंड के कायम रखने की संभावना ज्यादा होती है और उलटने की कम।
आप चाहे जोखिम लेने वाले हों या जोखिम से बचने वाले। पांच ऐसे गोल्डन स्टॉक हैं जो आपको अच्छे और बुरे दोनों समय में साथ दे सकते हैं। ये पांच कंपनियां ऐसी हैं जिनके स्टॉक मार्केट में आने वाले उतार-चढ़ाव को झेलने में सक्षम हैं। साथ ही ये लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। ये स्टॉक हैं हनीवेल इंडिया, 3एम इंडिया, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलिवर। ये कंपनियां अपनी-अपनी इंडस्ट्री की लीडर मानी जाती हैं और अपने प्रोडक्ट, कीमत, नेटवर्क इफेक्ट, पहुंच और इकोनॉमिक्स के बल पर अलग मुकाम बनाने में सफल रही हैं।
पिछले कुछ सालों में इन स्टॉक्स ने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है और आगे भी इनकी मजबूत संभावनाएं बरकरार हैं। कैपिटल एलोकेशन और रीइन्वेस्टमेंट किसी बिजनेस का मूल हिस्सा होते हैं। इन पांच कंपनियों में ये खूबियां हैं। हनीवेल ने पिछले पांच सालों में 30% से ज्यादा का ग्रोथ दिया है। इसने इसी अवधि में समान सीएजीआर रिटर्न भी दिया है।
एनपीए संकट के बावजूद एचडीएफसी बैंक मजबूत रहा
एचडीएफसी बैंक भी मजबूत कंपनी है। एनपीए संकट और लिक्विडिटी से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियों में भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है। एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर की रिकॉल वैल्यू ज्यादा है। इनके प्रोडक्ट ने आम लोगों के दिमाग में जगह बनाई है। 3एम इंडिया ने अपने विविध बिजनेस और सक्षम कैपिटल आवंटन स्ट्रैटजी के कारण लगातार मजबूत स्थिति में रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OAAfph
No comments