Breaking News

एचडीएफसी ग्राहकों को झटका, एफडी पर ब्याज दरों में की कटौती

यूटिलिटी डेस्क. एचडीएफसी ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। एचडीएफसी सात दिनों से लेकर 14 दिनों की अवधि पर 3.50% की ब्याज दर दे रहा है। 15-29 दिनों की एफडी पर 4 फीसदी, 30-45 दिनों के लिए 4.90फीसदी ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि वाले एफडी की जमा दरों में बैंक ने 0.15 फीसदी की कटौती की है इसके तहत अब आपको 6.30 फीसदी का ब्‍याज मिलेगा। एक से दो साल की एफडी के ब्‍याज दर में भी बैंक ने 0.15 फीसदी की कटौती की है। नई दरें 16 नवंबर से लागू हो गई हैं।

अवधि ब्याज दर (प्रतिशत में)
7-14 दिन 3.50
15-29 दिन 4.0
30-45 दिन 4.90
46-60 दिन 5.40
61-90 दिन 5.40
91 दिन - 6 महीने 5.40
6 महीने 1 दिन - 9 महीने 5.80
9 महीने 1 दिन <1 साल 6.05
1 साल 6.30
1 वर्ष 1 दिन - 2 साल 6.30
2 साल 1 दिन - 3 साल 6.40
3 साल 1 दिन - 5 साल 6.30
5 साल 1 दिन - 10 साल 6.30


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330X9eJ

No comments