Breaking News

अजय देवगन ने पूरा किया फिल्मों का शतक, शाहरुख और काजोल ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड डेस्क. 1991 में आई 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाले अजय देवगन ने फिल्मों का शतक पूरा कर लिया है। आगामी 'तानाजी- दि अनसंग वॉरियर' उनके करिअर की 100वीं फिल्म होगी। इस मौके पर सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल ने 'तानाजी' का स्पेशल पोस्टर शेयर करते हुए अजय को बधाई दी है। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने अजय की 100वीं फिल्म के मौके पर उनकी सभी फिल्मों का कोलाज बनाकर पोस्टर शेटर किया है। खास बात है कि अजय तानाजी के साथ ना केवल 100 फिल्मों का आंकड़ा छू लेंगे बल्कि इंडस्ट्री में तीन दशक भी पूरे कर लेंगे।

##

इस मौके पर शाहरुख खान ने भी फोटो शेयर करते हुए एक्टर को बधाई दी है। शाहरुख ने लिखा अब और 100 फिल्मों का इंतजार करेंगे। एकसाथ दो मोटरसाइकलों पर सवारी करने से लेकर यहां तक, आपने बहुत लंबा सफर तय किया है। इस उपलब्धि और 'तानाजी' के लिए शुभकामनाएं। वहीं अजय की पत्नी काजोल ने भी ट्विटर पर अजय को फिल्मों का शतक पूरा करने पर बधाईयां दी हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay Devgan completed century of films, Shahrukh and Kajol congratulated in a special way


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q7mRvo

No comments