Breaking News

किसानों को व्हाट्सऐप पर मिलेगी मौसम की जानकारी, विशेषज्ञ बताएंगे कब और कितना देना है खाद-पानी

यूटिलिटी डेस्क. फसल के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से मौसम विभाग मौसम के साप्ताहिक पूर्वानुमान के आधार पर यहबताएगा कि किस फसल को कब कितना खाद और पानी देना है। किसानों कोयहजानकारीव्हाट्सऐप के जरिए दी जाएगी। कृषि मौसम विज्ञान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि विभाग की कृषि मौसम विज्ञान इकाई ने जिला और ब्लॉक स्तर पर देश के सभी 633 जिलों में किसानों के लिए ‘ग्रामीण कृषि मौसम सेवा' शुरूकरने की प्रक्रिया शुरूकर दी गईहै। वहीं पहले चरण में देश के 115 जिलों में यह सेवा शुरूकी गई है।

  1. विभाग अभी किसानों को मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिएसिर्फ उनके क्षेत्र में अगले चार पांच दिनों में हवा की गति, संभावित बारिश की मात्रा और ओलावृष्टि जैसी जरूरी जानकारियां दे रहा है। इस सेवा से देश के लगभग 4 करोड़ किसानों को जोड़ा जा चुका है।

  2. इस योजना के तहत किसान विकास केन्द्रों में मौसम और कृषि क्षेत्र के 2 विशेषज्ञों को तैनात किया जा रहा है। ये केन्द्र सभी जिलों में ब्लॉक और गांव के स्तर पर किसानों के व्हाट्सऐप ऐप ग्रुप बना कर सप्ताह में 2 दिन (मंगलवार और शुक्रवार) स्थानीय स्तर पर मौसम की जानकारी के साथ पूर्वानुमान के आधार पर फसलों की बुआई, सिंचाई और कटाई सहित अन्य अहम सुझाव दिये जायेंगे।

  3. डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि इस सेवा के लिए विभाग, अत्याधुनिक एग्रोमेट सॉफ्टवेयर की मदद लेगा। इसके द्वारा जिला स्तर पर कृषि मौसम बुलेटिन भेजा जाएगा। इस बुलेटिन को ब्लॉक और गांव के स्तर पर बनाये गये किसानों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेज दिया जाएगा।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      whatsapp ; meteorological department will give the knowledge of how much fertilizer water to give to crop through whatsa


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qBtE5H

No comments