Breaking News

बैंकिंग, एफएमसीजी और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के स्टॉक से अच्छा रिटर्न संभव

यूटिलिटी डेस्क. इक्विटी मार्केट ने लगातार दूसरे महीने सकारात्मक लय बरकरार रखी है। ऐसा बेहतर हो रहे अंतरराष्ट्रीय हालात, देश में नीतिगत सुधारों की उम्मीद और अच्छे त्योहारी सीजन की वजह से हुआ है। निफ्टी 50 ने अक्टूबर में 3.5% की ग्रोथ हासिल की है। सितंबर में यह 4.1% चढ़ा था। अक्टूबर में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 4.9% की बढ़त हासिल की और निफ्टी 50 को भी पीछे छोड़ दिया। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स भी 2.7% की ग्रोथ हासिल की है। चलिए जान लेते हैं कि अभी किन स्टॉक्स पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।

  1. इस बैंक ने मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिया है। हमारा मानना है कि बैंक चुनौतीपूर्ण माइक्रो परिस्थितियों में भी अच्छी स्थिति में है। हालांकि, कर्ज के माहौल में लगातार दिख रही कमजोरी और रिजोल्यूशन में देरी से अर्निंग रिवाइवल खतरे में आ सकता है। 550 रुपए के टार्गेट प्राइस के साथ इसमें निवेश किया जा सकता है।

  2. कोलगेट पामोलिव अमेरिकी मल्टीनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी है। यह कंपनी अपने सेक्टर में मार्केट लीडर के तौर पर उभरी है। जिन कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स कटौती का अच्छा खास लाभ मिला है उनमें कोलगेट भी शामिल है। मीडियम टर्म में इसमें काफी संभावनाएं हैं। 1815 रुपए के टार्गेट प्राइस के साथ इसे बरकरार रखें या इसमें निवेश करें।

  3. इंडियन होटल्स (आईएचआईएन) भारत का दूसरा सबसे बड़ा होटल चेन है। दुनियाभर में यह कंपनी 17,888 कमरों को मैनेज करती है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री बेहतर डिमांड-सप्लाई डायनेमिक्स के कारण आने वाले समय में अच्छा परफॉर्म कर सकती है। इसे 172 रुपए के टार्गेट प्राइस को ध्यान में रखते बरकरार रखें या खरीदें।

  4. यह भारत की बड़ी सीमेंट प्रोड्यूसर कंपनियों में से एक है। 10.5 मीट्रिक टन प्रति वर्ष ग्रे सीमेंट और 1.2 मीट्रिक टन व्हाइट सीमेंट के उत्पादन की इसकी क्षमता है। इसे 1270 रुपए के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।

  5. एलएंडटी भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। वित्त वर्ष में कंपनी के ऑर्डर में 10-12% का इजाफा हुआ है। रेवेन्यू ग्रोथ भी 12-15% की दर से बढ़ी है। कंसोलिडेटेड आरओई वित्त वर्ष 2019 के 15.3% की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 17.2% तक जा सकती है। इसे 1830 रुपए के टार्गेट प्राइस पर मेंटेन रखें या खरीदें।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NNUJeX

No comments