Breaking News

एयर इंडिया ने अमृतसर से लंदन के बीच शुरू की उड़ान सेवा

यूटिलिटी डेस्क. एअर इंडिया ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व समारोह पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर से लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट के लिए नई उड़ान शुरू की है। यह उड़ान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार को लंदन के लिए रवाना होगी। फिलहाल एअर इंडिया की अमृतसर और दिल्ली से बर्मिंघम की सीधी उड़ान है। नई सीधी उड़ानें शुरू होने के साथ दोनों देशों के मध्य पर्यटन, व्यापार, आर्थिक वृद्धि को उत्साह मिलेगा और साथ ही यात्रियों के लिए समय और कीमत की बचत होगी।


दिल्ली से दोहा के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट भी शूरूकी

  • एयर इंडिया ने 29 अक्टूबर से दिल्ली से दोहा के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू की है। एयर इंडिया की तरफ से यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलाई जा रही है।
  • इससे पहले एयर इंडिया ने 19 सितम्बर से दिल्ली से दक्षिण कोरिया स्थित सियोल के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Fy8bQ

No comments