कोहली ने खुद के नाम पत्र लिखा, कहा- जीवन में मिलने वाले सरप्राइज और चुनौतियां रोमांचकारी होती हैं
खेल डेस्क. विराट कोहली सोमवार को 31 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने 15 साल के चीकू (खुद को) एक पत्र लिखकर शेयर किया। विराट ने लिखा- ‘‘सबसे पहले चीकू को जन्म दिन की बधाई। मैं जानता हूं कि अपने भविष्य को लेकर आप मुझसे बहुत सारे सवाल करना चाहते हैं, लेकिन मेरे पास आपके सभी सवालों के जवाब नहीं हैं। मैं नहीं जानता की आपको क्या सरप्राइज और चुनौतियां मिलेंगी। यह बहुत रोमांचकारी होता है। आप इसे अभी नहीं समझोगे। जीवन का यह सफर सुपर है।’’
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज से आराम लिया है। वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में छुट्टियां मना रहे हैं। अनुष्का ने भी विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनके अलावा प्रीमियर लीग के सुपरस्टार सादियो माने और बर्नार्डो सिल्वा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी कोहली को बर्थडे विश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pxygd6
No comments