केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी मसाज की सुविधा, खोले जाएंगे मसाज सेंटर
यूटिलिटी डेस्क. अगले साल से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मसाज की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच 16 किमी के ट्रैक पर श्रद्धालुओं की थकान मिटाने के लिए 7 मसाज सेंटर खोले जाएंगे। अगले साल से खच्चर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना भी जरूरी होगा।
यात्रा की थकान होगी दूर
कई मुख्य ठिकानों पर जैसे कि भीमबली, लिंचोली, रुद्र बिंदु और जंगलचट्टी में मालिश केंद्र बनाए जाएंगे। इन मालिश केंद्रों में ख़ास मालिश वाली कुर्सियों होंगी। इसके अलावा प्रशिक्षित लोगों द्वारा मसाज की जाएगी।
इस साल 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे केदारनाथ
29 अक्टूबर को सर्दियों के मौसम के लिए केदारनाथ यात्रा बंद होने से पहले इस साल 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ का दौरा किया। पिछले साल 6 महीनों के लिए केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए खोला गया था इस दौरान 7 लाख 31 हजार भक्त यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि इस साल 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Or6g3b
No comments