Breaking News

गोवा की बीच पर नहीं पी सकेंगे शराब, नियम तोड़ने पर होगी जेल

यूटिलिटी डेस्क. शराबखोरी के बाद होन वाले हादसों के निपटने के लिए गोवा सरकार ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी खूबसूरत बीच पर शराब नहीं पी सकेगा।नियम का सही तरीके से पालन हो सके इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल बीच पर तैनात रहेगी। आपको बात दे कि कई बार लोग शराब पीकर स्विमिंग करने लगते हैं जो उनकी जान के लिए खतरनाक साबित होता है।


दो पर्यटकों के डूबने से हुई भी मौत
हाल ही में मोरजिम बीच पर शराब पिए हुए दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सरकार इसको लेकर सख्त नियम बनाने पर विचार कर रही थी।


नियम तोड़ने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना
इस साल जनवरी में गोवा कैबिनेट ने एक कानून पारित कर सार्वजनिक जगहों और पर्यटक स्थलोंपर शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया था।इस कानून का उल्लंघन करने पर अब 2,000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। इसके साथ तीन महीने की जेल भी हो सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर कांच की बोतल फोड़ने को भी अपराध माना जाएगा। अगर यह अपराध एक से ज्यादा लोगों द्वारा किया जाएंगे, तो पूरे ग्रुप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3731LnH

No comments