Breaking News

भारतीय जहाजों पर नहीं ले जा सकेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक

यूटिलिटी डेस्क. भारतीय जहाजों पर नए साल से सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं ले जा सकेंगे।इन उत्पादों में आइसक्रीम कंटेनर, हॉट डिश कप, माइक्रोवेव डिशेज और चिप्स के थैले आदि शामिल हैं। नौवहन महानिदेशालय ने भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक उत्पादों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पकहा कि इस तरह के प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल न सिर्फ भारतीय जहाजों के लिए प्रतिबंधित होगा, बल्कि भारतीय जलक्षेत्र में मौजूद विदेशी जहाजों पर भी लागू होगा।

  1. प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों में थैले, ट्रे, कंटेनर, खाद्य पदार्थ पैक करने वाली फिल्म, दूध की बोतलें, फ्रीजर बैग, शैम्पू बोतल, पानी एवं अन्य पेय पदार्थों की बोतल, साफ-सफाई के द्रव्यों का छिड़काव करने वाले कंटेनर और बिस्किट के ट्रे आदि भी शामिल हैं।

  2. महानिदेशालय ने कहा कि इसकी अवमानना करने या बार-बार उल्लंघन किए जाने की स्थिति में गिरफ्तारी भी हो सकती है। महानिदेशालय ने कहा कि भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने से पहले विदेशी जहाजों को भी यह बताना पड़ेगा कि उनके पास एकल इस्तेमाल वाला प्लास्टिक तो नहीं है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K00jJd

No comments