Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कैफ ने स्वागत किया, कहा- भारत का विचार किसी भी विचारधारा से बड़ा

नई दिल्ली. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई सिलेब्रिटीज ने देश में शांतिपूर्ण माहौल बनाने की अपील की है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत का विचार, किसी भी विचारधारा से बड़ा है। कैफ ने कहा, “यह सिर्फ भारत में ही संभव है। जहां एक जस्टिस अब्दुल नजीर सर्वसम्मति से फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा हो और एक केके मोहम्मद ऐतिहासिक सबूत दें। सब खुश रहे। मैं सभी के लिए शांति, प्यार और एकता की प्रार्थना करता हूं।”

सोशल मीडिया पर कैफ की तारीफ

कैफ के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में उनकी काफी तारीफ हुई। आदित्य शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा, “कैफ साहब, आपने भारत के लिए खेला। आप भारतीय रहेंगे। हमें आप जैसे लोग ही चाहिए। आप हमारे दिल में हो। धर्मेंद्र कुमार नाम के यूजर ने कहा, “सिर्फ इतना ही नहीं एक हिंदू वकील राजीव धवन ने मुस्लिम पक्ष की तरफ से मजबूत तर्क पेश किए। सच में शानदार भारत।”

अयोध्या की विवादित भूमि राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई

इससे पहले शनिवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या मामले में फैसला सुनाया। इसके तहत अयोध्या की 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दे दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बने और इसकी योजना तैयार की जाए। चीफ जस्टिस ने मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन दिए जाने का फैसला सुनाया, जो कि विवादित जमीन की करीब दोगुना है। चीफ जस्टिस ने कहा कि ढहाया गया ढांचा ही भगवान राम का जन्मस्थान है और हिंदुओं की यह आस्था निर्विवादित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोहम्मद कैफ। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q1VAdG

No comments