जोखिम से बचने के लिए कन्वर्टिबल सिक्युरिटी हो सकता है अच्छा विकल्प
यूटिलिटी डेस्क. भारतीय निवेशकों की मानसिकता शेयर बाजार के प्रति उतनी सकारात्मक नहीं है जितनी विकसित देशों में होती है। हमारे देश में लोगों के मन में पैसा कमाने की इच्छा तो होती है लेकिन साथ ही जोखिम का डर भी होता है। ऐसे में बाजार में कन्वर्टिबल सिक्युरिटीज का विकल्प भी उपलब्ध है। इस प्रकार के निवेश में, लोगों को एक निश्चित रिटर्न मिलता है बॉन्ड्स की तरह और कंपनी की हिस्सेदारी मिलती है शेयर की तरह। इन्ही दो विशेषताओं की वजह से कन्वर्टिबल सिक्यूरिटी को हाइब्रिड सिक्युरिटी भी कहा जाता है। मतलब इसमें डेट और इक्विटी की विशेषताओं का मिश्रण पाया जाता है। यह अन्य बॉन्डस की तरह अपने निवेशकों को समय-समय पर ब्याज का भुगतान तो देता ही है और कन्वर्ट होने के बाद जारीकर्ता कंपनी के शेयरहोल्डर होने का मालिकाना हक भी देता है।
कन्वर्टिबल बॉन्ड- कम क्रेडिट रेटिंग और उच्च विकास क्षमता वाली कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। कन्वर्टिबल बॉन्ड्स को डेट सिक्युरिटी भी माना जाता है क्योंकि इसमें भी कंपनियां स्थायी या अस्थायी ब्याज दर देने के लिए सहमत होती हैं जैसा कि सामान्य बॉन्ड्स में करते हैं। नॉन कन्वर्टिबल बॉन्ड की तुलना में कन्वर्टिबल बॉन्ड का कूपन दर कम होता है, लेकिन शेयर में कन्वर्ट होने के बाद कमाई का विकल्प बहुगुना बढ़ जाता है। एक साधारण बॉन्ड उतना ही जोखिम भरा हो सकता है जितना कि शेयर्स, वही कन्वर्टिबल बॉन्ड में शेयर बाजार और बॉन्ड सुरक्षा का एक दिलचस्प मिश्रण निवेशकों को मिलता है। ये देखना जरूरी है की जिस कंपनी में आप निवेश कर रहे है उसकी वित्तीय स्थिति कैसी है, कंपनी के बॉन्ड का क्रेडिट रेटिंग क्या है, बॉन्ड जारी करने के पीछे का कारण क्या है आदि। जो कंपनी अपने शेयर्स और बॉन्ड्स को कन्वर्टिबल सिक्युरिटी के रूप में जारी करती है, उसे भी कई लाभ होते हैं। जैसे सामान्य शेयर और ईपीएस का कमजोर पड़ना, समान्य बॉन्ड की तुलना मे कम कूपन दर पर बॉन्ड की पेशकश करना आदि।
कन्वर्टिबल सिक्युरिटी दो स्वरूप में उपलब्ध होते हैं
कन्वर्टिबल सिक्युरिटी दो तरह की होती है-पूर्णत कन्वर्टिबल सिक्युरिटी में तय समय सीमा के बाद डिबेंचर पूरी तरह से साधारण शेयरों में परिवर्तनीय होने की क्षमता रखता है। दूसरी ओर आंशिक कन्वर्टिबल सिक्यूरिटी में कुछ हिस्सा साधारण शेयरों में परिवर्तनीय होता है और बचा हुआ भाग अन्य साधारण डिबेंचर कि तरह परिपक्वता पर लौटा दिया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NPquEL
No comments