वाणी कपूर ने 'हरे राम' लिखा बिकनी टॉप पहने शेयर की थी फोटो, ट्रोल होने पर हटाई
बॉलीवुड डेस्क.वाणी कपूर ने 11नवंबर को एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी जिसमें वे राम नाम का बिकनी टॉप पहने नजर आ रही थीं। इस टॉप पर भगवान राम का नाम देखकर यूजर्स भड़क उठे और वाणी को जमकर कोसा। सोशल मीडिया पर अपनी इतनी बुरी तरह ट्रोलिंग होते देखकर वाणी ने यह पोस्ट डलीट करदी। लेकिन तब तक यह फोटो वायरल हो चुकी थी। जिसे अभी तक शेयर किया जा रहा है।
300 करोड़ कमा चुकी फिल्म में थीं वाणी : टॉप में'हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे' यह राम धुन लिखी थी। गौरतलब है कि वाणी को हाल ही में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस परकरीब 317 करोड़ का बिजनेस किया है। और 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी है।
-
शांडिल्य संजय तिवारी नाम केएक यूजर ने लिखा है- यही वे लोग हैं जो शोहरत और पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। और सारे हथकंडे आजमाने के बाद जब फेल हो जाते हैं तो मीटू मूवमेंट जैसी चीजों के साथ वापस आते हैं। इन पर थूकने का मन कर रहा है।
-
सुयोग नाम का एक यूजर लिखता है-सवाल यह है कि लोग ऐसे कपड़े पहने क्यों हैं। वे हर चीज को फैशन की तरह उपयोग करते हैं क्योंकि हम कोई बड़ा एक्शन नहीं लेते हैं। लोगों को समझना चाहिए और इस तरह की कोई भी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए। इसे तुरंत हटाया जाए।
## -
सावला परमार नाम के एक यूजर ने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। परमार ने लिखा है-बॉलीवुड एक्ट्रेसवानी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो डाला है, जो वस्त्र पहना है इस पर आराध्य प्रभु श्रीराम का नाम अंकित इसका विरोध करते हैं।यह फोटो हमारे धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। मुंबई पुलिससंज्ञान ले, सख्त कार्यवाही हो।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QjBsDU

No comments