Breaking News

पेटा इंडिया ने विराट कोहली को पर्सन ऑफ द ईयर चुना, कहा- वे जानवरों की बेहतरी की बात करते हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम केकप्तान विराट कोहली को पेटा (पीपल्स फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स) ने पर्सन ऑफ द ईयर 2019 चुना है। बुधवार को आई रिपोर्ट में के मुताबिक,जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए काम के चलते कोहली को यह सम्मान दिया गया है।दरअसल, कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की तरफ से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था। मालती नाम कीइस हाथी को लोगों ने बुरी तरह पीटा था।

हाल ही में विराट बेंगलुरू के एक एनिमल शेल्टर होम गए थे। वहां उन्होंने कहा था किजानवरों कोखरीदने के बजाए बेसहारा जानवरों को अपनाएं।

कई हस्तियों को मिल चुका है यह सम्मान

विराट से पहले पत्नी अनुष्का को भी पेटा पर्सन ऑफ द ईयर का (पीपल फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स) सम्मान मिल चुका है। पेटा इंडिया के पब्लिक रिलेशननिदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, ‘‘विराट कोहली जानवरों के अधिकारों कासमर्थन करते हैं। वे हमेशा उनके खिलाफ हो रहीक्रूरता को रोकने की कोशिश करते हैं।’’विराट से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के एस पन्निकर राधाकृष्णन, हेमा मालिनी, आर माधवन और जैकलीन फर्नांडीज को भी ये सम्मान मिल चुका है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CZdq9z

No comments