भुवनेश्वर में दूसरी बार वर्ल्ड कप मैच होंगे, राउरकेला को भी मेजबानी मिली
खेल डेस्क. 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी मिली है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम में एक भव्य समारोह में इसकी घोषणा की। इससे पहले 2018 वर्ल्ड कप के मैच भी भुवनेश्वर में हुए थे। वर्ल्ड कप 2023 में 13 से 29 जनवरी तक होगा।
पटनायक ने कहा ‘‘यह एक बार फिर साबित हो गया है कि ओडिशा विश्व हॉकी में वैश्विक केंद्र बन गया है। हॉकी प्रशंसक एक बार फिर 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में बेहतरीन हॉकी देखेंगे। यह राउरकेला और सुंदरगढ़ को वैश्विक हॉकी पर नई पहचान दिलाएगा।’’
पटनायक ने राउरकेला का नाम प्रस्तावित किया था
इस विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत के अलावा मलेशिया और बेल्जियम भी दावेदार थे। कई राउंड तक चली प्रक्रिया में भारत ने बाजी मारी। साथ ही राउरकेला में पानपोश हॉस्टल देश में हॉकी का बड़ा केंद्र है और भारतीय हॉकी में सुंदरगढ़ के योगदान को सराहने के लिए मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट के मैचों के लिए राउरकेला का नाम भी प्रस्तावित किया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IbwYU
No comments