Breaking News

जो होता है, अच्छे के लिए होता है, इसीलिए हर स्थिति में भगवान का आभार मानना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क। पुरानी कहावत है जो होता है, अच्छे के लिए होता है। इस संबंध में एक कथा भी प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा के राज्य में फलों का एक बाग था। वहां कई तरह के फल लगते थे। राजा का एक सेवक रोज बाग से फल तोड़ता और राजा के लिए ले जाता था। एक दिन बाग में नारियल, अमरूद और अंगूर पक गए। सेवक सोचने लगा कि आज कौन से फल राजा के लिए लेकर जाए।
  • सेवक ने बहुत सोचने के बाद अंगूर तोड़े और टोकरी में भर लिए। अंगूर की टोकरी लेकर वह राजा के पास पहुंच गया। राजा अपने राज्य की समस्याओं की वजह से चिंतित थे और कुछ सोच रहे थे। सेवक ने टोकरी राजा के सामने रख दी और खुद थोड़ी दूर बैठ गया।
  • चिंतित राजा सोचते-सोचते टोकरी में से एक-एक अंगूर उठाता, कुछ खाता और कुछ सेवक के ऊपर फेंक रहा था। जब-जब राजा सेवक के ऊपर अंगूर फेंकता सेवक हर बार यही कहता कि भगवान तू बड़ा दयालु है।
  • कुछ देर बाद राजा ने ये बात सुनी कि सेवक बोल रहा है भगवान तू बड़ा दयालु है। ये सुनते ही राजा ने सेवक से पूछा कि मैं तुम्हारे ऊपर बार-बार अंगूर फेंक रहा हूं और तुम क्रोधित न होकर भगवान को दयालु क्यों कह रहे हो?
  • सेवक ने राजा से कहा कि महाराज आज बाग में नारियल, अमरूद और अंगूर तीन तरह के पके थे। मैं सोच रहा था कि आपके लिए आज क्या लेकर जाऊं? तभी मुझे लगा कि आज अंगूर लेकर जाना चाहिए। अगर मैं नारियल या अमरूद लेकर आता तो मेरा हाल और बुरा हो जाता। इसीलिए में भगवान को दयालु कह रहा हूं। उस समय मेरी बुद्धि ऐसी की कि मैं अंगूर लेकर आ गया। इसीलिए कहते हैं जो होता है, अच्छे के लिए होता है। हमें हर स्थिति में भगवान का आभार मानना चाहिए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
we should remember these things about happiness, motivational story, inspirational story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KN3mot

No comments