विराट का अपने नाम पत्र- हर चुनौती रोमांचकारी होती है, हर निराशा सीखने का मौका देती है
खेल डेस्क. विराट कोहली सोमवार को 31 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने 15 साल के चीकू (खुद को) एक पत्र लिखकर शेयर किया। विराट ने लिखा- ‘‘सबसे पहले चीकू को जन्म दिन की बधाई। मैं जानता हूं कि अपने भविष्य को लेकर आप मुझसे बहुत सारे सवाल करना चाहते हैं, लेकिन मेरे पास आपके सभी सवालों के जवाब नहीं हैं। क्योंकि मैं नहीं जानता कि भविष्य में कौन से प्यारे सरप्राइज हैं। हर चुनौती रोमांचकारी होती है और हर निशाना सीखने का मौका देती है। आप इसे अभी नहीं समझोगे। जीवन का यह सफर सुपर है।’’
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज से आराम लिया है। वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में छुट्टियां मना रहे हैं। अनुष्का ने भी विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनके अलावा प्रीमियर लीग के सुपरस्टार सादियो माने और बर्नार्डो सिल्वा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी कोहली को बर्थडे विश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CeGWHO
No comments