Breaking News

IRCTC करा रहा मेघालय की सैर, मॉसिनराम और गुवाहाटी घूमने का भी मिलेगा मौका

यूटिलिटी डेस्क. नवंबर के महीने में अगर आप मेघालय घूमने प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है।‘एम्यूसिंग एंड मेघालय’ नाम के इस टूर पैकेज के तहत आपको मॉसिनराम, जेकरेम और गुवाहाटी की सैर करने का भी मौका मिलेगा। 5 रात और 6 दिन के इस टूर की शुरुआत कोलकाता से 18 नवंबर से होगी।

  1. रहना, खाना और रिफ्रेशनमेंट पैकेज में शामिल है।

    • पैकेज में कायाकिंग, केविंग और रिवर कनोइंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं।
    • इस ट्रिप से यात्री मेघालय मोटरसाइकिल की सवारी से घूम सकेंगे।
  2. पैकेज के तहत कोलकाता से गुवाहाटी और वापसी का सफर फ्लाइट से तय होगा। कोलकाता से फ्लाइट दोपहर 12.10 मिनट पर उड़ान भरेगी और 13.55 पर गुवाहाटी उतरेगी।

    • वहीं वापसी ट्रिप पर गुवाहाटी से 12.25 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर कोलकाता पहुंच जाएगी।
  3. अगर आप सिंगल इस टूर पर जाते हैं तो आपको 27310 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23635 में प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

  4. आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N6NYoi

No comments