Breaking News

1 जनवरी से NEFT पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, 24 घंटे और 7 दिन कर सकेंगे ट्रांजेक्शन

यूटिलिटी डेस्क. ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए उपयोग किए जाने वाले नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) पर 1 जनवरी 2020 से कोई चार्ज नहीं देना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेविंग बैंक‌ अकाउंट वालों खाताधारकों के लिए यह छूट दी है। मोबाइल बैंकिंग ऐप से बैंकिंग करने वाले सेविंग खाताधारकों को कोई चार्ज नहीं देना है।


हफ्ते में सातों दिन मिल रही एनईएफटी की सुविधा
6 दिसंबर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एनईएफटी की सुविधा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे मिलनी शुरू हो चुकी है। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन अवकाश समेत हर दिन किया जा सकेगा। इससे एक समय में 2 लाख रुपए तक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं।


कब कर सकते हैं NEFT?
मौजूदा समय में NEFT सुविधा रविवार और शनिवार के दिन बंद रहती है। इसके अलावा जिस दिन बैंक बंद रहता है, उस दिन भी NEFT नहीं होता है। सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके जरिए एक दिन में 2 लाख रुपए तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं।


क्या है NEFT?
इंटरनेट के जरिए दो लाख रुपए तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिये किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। बस इकलौती शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PTiNwT

No comments