Breaking News

मंगल की वृश्चिक राशि में बुध ने किया प्रवेश, सभी 12 राशियों पर होगा सीधा असर

जीवन मंत्र डेस्क। बुधवार, 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे बुध ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि में बुध असहज रहता है । इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका असर...
  • मेष- बुध शत्रु एवं अष्टम होना थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। हर काम को संपन्न करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। सावधान रहें, कोई छोटी उम्र का व्यक्ति अपमान भी कर सकता है।
  • वृषभ- सप्तम बुध का प्रभाव राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा। राशि स्वामी के प्रभाव से बुध का प्रभाव कम रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य सफल होंगे।
  • मिथुन- बुध का षष्ठम होना हितकारी होंगा। वह सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण निर्मित करेगा और शत्रुओं का नाश करने में सहायक होगा। पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी।
  • कर्क- बुध पंचम रहेगा। बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कार्य स्थितियां अनुकूल रहेगी और प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
  • सिंह- चतुर्थ बुध अनावश्यक चिंताओं में वृद्धि करेगा। जहां नुकसान की संभावना होगी, वहां से लाभ और लाभ वाले स्थान से हानि के योग बनेंगे। विवाद पूर्ण स्थितियों को काबू करने में सफल होंगे।
  • कन्या- तृतीय बुध का फल विष्मयकारी सफलता दिलाने वाला होगा। नए योग निर्मित होंगे और कई बाधाओं को पार कर सबसे आगे निकलने में सफल होंगे। संपत्ति लाभ भी हो सकता है।
  • तुला- बुध इस समय द्वितीय रहेंगा। यह योग सब प्रकार से उत्तम रहेगा और किसी प्रकार की समस्याओं को उठने नहीं देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
  • वृश्चिक- बुध राशि में रहेगा और सभी प्रकार से यह समय तरक्की दिलाने वाला और धन का लाभ कराने वाला होगा। प्रमोशन के साथ साथ नए कार्य भी प्राप्त होंगे और वर्चस्व में वृद्धिकारक होगा।
  • धनु- द्वादश बुध थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक मामलों भी यह कमजोरी प्रदान करने वाला हो सकता है। निवेशादि में सावधान रहें और जोखिमपूर्ण निर्णय लेने से बचें। परिवार का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • मकर- एकादश बुध को फल विशेष रहेगा। कार्यों में वृद्धि करने वाला और मनचाहे कार्यों को पूर्ण करने वाला होंगा। किसी प्रिय से मुलाकात होगी।
  • कुंभ- दशम बुध आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और अटके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। धन की पूर्ति भी ठीक होगी एवं कार्य क्षेत्र में नई दिशाएं प्राप्त होंगी।
  • मीन- नवम बुध की वजह से कार्यों में आसानी होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। सरकारी कार्यों में सामान्य उलझन हो सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury enters in Scorpio, budh ka rashi parivartan, rashifal, budh ka rashifal, budh in vrishchik


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sKBw63

No comments