Breaking News

14 शहरों में चलेंगी 700 इलेक्ट्रिक एसी बसें, बस पर मिलेगी 45 लाख रुपए की सब्सिडी

यूटिलिटी डेस्क. उत्तर प्रदेश (यूपी) के 14 शहरों में 700 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएंगी। यूपी कैबिनिट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नेकहा कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण के चलते उठाया गया है। एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत 1.25 करोड़ रुपए होगी। हालांकि केंद्र सरकार की फेम-2 योजना के तहत प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस पर 45 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी। योजना के तहत लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर और मथुरा-वृंदावन में एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।


250 करोड़ रुपए आएगा सालाना खर्च
सिंह के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का सालाना खर्च 250 करोड़ रुपए होगा। इसमें से टिकट के जरिए सालाना 120 करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद है। बाकी 130 करोड़ रुपए सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस परियोजना के लिए पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंसोर्टियम को टेंडर प्रक्रिया के लिए चुना गया है।


क्या है फेम-2 योजना
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र ने फेम-2 योजना शुरू की गई है। इसके तहत इलेकट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन पर सब्सिडी दी जाती है। फेम-1 योजना के तहत 800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। फेम-2 के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस योजना के तहत 2019-20 में 1,500 करोड़, 2020-21 में 3,500 करोड़ और 2021-22 में 3,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/349lNu6

No comments