Breaking News

एजीएम में लिए फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 14 जनवरी को

खेल डेस्क. बीसीसीआई की एजीएम में लोढ़ा कमेटी के नियमों में बदलाव किया गया था। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 14 जनवरी को हो सकती है। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपना कार्यकाल 2024 तक बढ़ने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। एक दिसंबर को हुई एजीएम में बीसीसीआई के पदाधिकारियों के कार्यकाल की सीमा में ढिलाई देने को मंजूरी दी गई थी।

कूलिंग ऑफ पीरियड को राज्य और बोर्ड में अलग-अलग किया गया था। इसमें फैसला लिया गया था कि पदाधिकारी के तीन-तीन साल के दो कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन साल की अनिवार्य कूलिंग ऑफ पीरियड को समाप्त कर दिया जाए। बीसीसीआई लोढ़ा समिति की कुछ प्रमुख सिफारिशों को वापस करवाना चाहता है। लेकिन इसके लिए उसे सुप्रीम कोर्ट की अनुमति की जरूरत है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसीसीआई की एजीएम में लोढ़ा कमेटी के नियमों में बदलाव किया गया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PvJbwT

No comments