Breaking News

बिना पैसे दिए भी बुक किया जा सकता है रेल टिकट, 14 दिन बाद करना होगा पेमेंट

यूटिलिटी डेस्क. क्या आपको पता है कि आप बिना पैसे के रेल टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि टिकट बुक करने के लिए IRCTC पर आपका रजिस्टर्ड अकाउंट होना जरूरी है। IRCTC ने अर्थशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड के पायलेट प्रोजेक्ट ई-पे लेटर (ePayLater) के साथ करार किया है। इसके तहत आप टिकट बुक करने के 14 दिन बाद तक भुगतान कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत कोई भी ग्राहक IRCTC की वेबसाइट से बिना पेमेंट किए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकता है। हालांकि, ग्राहकों को इसका फायदा उठाने की एवज में भुगतान के वक्त 3.5 फीसदी का सर्विस चार्ज देना होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Dordh

No comments