जीवन मंत्र डेस्क। इस सप्ताह यानी 15 से 21 दिसंबर तक कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। जबकि कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 21 दिसंबर तक का समय...
- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
स्थाई संपत्ति के कार्यों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मनचाहा खाना और वस्त्र आदि मिलने के योग हैं। वाद-विवाद से बचें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता के साथ ही मान-सम्मान मिलेगा। पुराने विवादों का निपटारा होगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
रिश्तेदारों की ओर से चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। सावधानी से काम करने का समय है। गलत लोगों की की संगत से बचेंगे तो लाभ में रहेंगे, वरना हानि हो सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
घर की मरम्मत का कार्य इस सप्ताह करवाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
पुराने समय में किए गए कार्यों का फल मिल सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ मिल सकता है। कोई पुराना काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
इस सप्ताह में घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के सहयोग से बाधाओं के दूर कर पाएंगे। परिवार में सुख बना रहेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
पुराने समय से अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बड़ी परेशानी का निराकरण हो सकता है। शत्रुओं को पराजित करने में सफल हो जाएंगे।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
धन संबंधी कामों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। विरोधी काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RV2KBk
No comments