Breaking News

स्मृति मंधाना वनडे और टी-20 टीम में चुनी गईं, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनीं

खेल डेस्क. भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को आईसीसी वुमन वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को वार्षिकअवॉर्ड की घोषणा की। इसमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी कोवुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इसके लिए उन्हें रेसेल हेहो-फ्लिंट अवॉर्ड दिया जाएगा। पैरी को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया जाएगा।

मंधाना के अलावा वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडेय को टीम में शामिल किया गया। वहीं, टी-20 टीम में मंधाना के साथ दीप्ति शर्मा को जगह मिली। 23 साल की मंधाना ने दो टेस्ट, 51 वनडे और 66 टी-20 खेले हैं। टी-20 और वनडे में उनके कुल 3476 रन हैं।

एलिसा हिली टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं
ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग कोवनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया की ही एलिसा हिली को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने इस साल श्रीलंका के खिलाफ 148 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं पैरी ने इस साल 73.50 की औसत की 441 रन बनाए और 21 विकेट अपने नाम किए। थाईलैंड की चानिडा सथिरुआंग को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलेगा। 26 साल की चानिडा ने आईसीसी वूमन्स टी-20 वर्ल्ड क्वालिफायर में 12 विकेट लिए थे।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंधाना ने वनडे-टी-20 में 3476 और पैरी ने 4123 रन बनाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sAVgc0

No comments