Breaking News

बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 22 से 28 दिसंबर तक का समय

जीवन मंत्र डेस्क। इस सप्ताह यानी 22 से 28 दिसंबर तक कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और कम मेहनत में भी काम पूरे कर पाएंगे। जबकि कुछ लोगों को अधिक मेहनत के बाद बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 28 दिसंबर तक का समय...
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
वाहन चलाते समय चोट लग सकती है, इसीलिए सावधानी से चलें। जोखिम लेने से बचें। बुरे लोगों की संगत से बचेंगे तो बेहतर रहेगा। आलस्य की वजह से काम बिगड़ सकते हैं।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
उधार दिया गया धन अटक सकता है। निवेश के संबंध में सावधान रहें। विशेषज्ञों से परामर्श लेकर ही बड़े काम में आगे बढ़ें। साथियों की मदद लें।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
वाद-विवाद में सफलता मिल सकती है। पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रहेगा। परिवार के साथ तीर्थ दर्शन पर जा सकते हैं।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
अपने काम में मन लगाएं, दूसरों के काम में दखल देने से बचें। घर-परिवार में तनाव हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सोच-समझकर काम करें।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग में सुखद समय व्यतीत होगा। विवाहित लोग जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के योग हैं।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
व्यापार में पुरानी योजनाओं को बदलना पड़ सकता है। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। नई योजना के बाद अटके हुए काम में गति आ सकती है।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
भूमि से संबंधित कामों में लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। निवेश के संबंध में धैर्य रखें। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रहेगा।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। धन संबंधी कामों में समय साथ देगा।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
अटका हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से बड़ा काम इन दिनों में पूरा हो सकता है, मन प्रसन्न रहेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
know your rashifal according to date of birth, December rashifal, numerology, weekly rashifal,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34HYic5

No comments