एक ही वीसा से घूम सकते हैं यूरोप के 26 देश, इसमें फ्रांस और इटली जैसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस भी शामिल
यूटिलिटी डेस्क. शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला एक 'शॉर्ट स्टे' वीसा होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस एक ही वीसा के दम पर आप शेंगेन जोन में कवर होने वाले 26 देशों में बिना रोक-टोक घूम सकते हैं। आपको फ्रांस, इटली, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन जैसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस घूमने के लिए अलग-अलग वीसा अप्लाई नहीं करना पड़ेगा।
यूरोप कंट्री के खूबसूरत देश व शहर घूमने का मजा तब कई गुना बढ़ जाता है जब आपके पास यह वीसा हो। वैसे, यूरोप में शेंगेन वीसा काफी आम है। शेंगेन जोन में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं है। यह वीसा बनवाना कठिन काम भी नहीं है। वैसे भी छुटि्टयां मनाने के लिए भारतीयों की सूची में शेंगेन क्षेत्र प्रथम स्थान पर है। स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया जैसे कई अन्य देश शेंगेन की श्रेणी में शामिल हैं। जिस कारण भारत, यूरोपीय पर्यटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बन गया है। भारत से हर साल एक करोड़ से अधिक भारतीय लोग घूमने के लिए यूरोप जा रहे हैं। यदि आप 90 दिनों से अधिक समय तक वहां रहना चाहते हैं, तो आपको निवास परमिट प्राप्त करना होगा।
ये हैं शेंगेन क्षेत्र में शामिल देश
ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिख्टेंश्टाइन (जर्मनी का यह क्षेत्र विश्व में शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध है), लिथुआनिया, लक्सेम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉरवे, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड। इसके अलावा तीन छोटे यूरोपीय राष्ट्र, मोनाको, सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी भी शामिल हैं। लेकिन, यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड शेंगेन समझौते का हिस्सा नहीं हैं।
ऐसे काम करता है यह
यह एक स्टिकर के रूप में होता है जिसे आपके पासपोर्ट या एक यात्रा दस्तावेज पर चिपकाया जाता है। यह स्टिकर ही आपको शेंगेन राज्यों में यात्रा करने के लिए परमीशन का प्रतीक है। आपको प्रवेश तभी दिया जाता है जब आप शेंगेन कन्वेंशन द्वारा निर्धारित अन्य शर्तें पूरी कर लेते हैं (जैसे कि यात्रा उद्देश्य, यात्रा की शर्तें और आपके पास पर्याप्त धनराशि होना चाहिए)।
आवेदन करने का तरीका
आप शेंगेन के जिस देश में जाना चाहते हैं, उस देश के वाणिज्य दूतावास में आवेदन करें। सभी शेंगेन देश घूमने के लिए भी जानकारी आपको वहीं मिलेगी। यह दूतावास आपके देश की राजधानी में स्थापित होते हैं। आप जिस देश में ज्यादा समय बिताएंगे, उसे 'मुख्य गंतव्य' स्थान कोड किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34S8PkW
No comments