Breaking News

खतरनाक पिच के कारण मेलबर्न में मैच रुका, 2 साल पहले आईसीसी ने खराब रेटिंग दी थी

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शनिवार को खतरनाक पिच के कारण एक घरेलू मैच को बीच में रोक दिया गया। घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के पहले दिन के खेल को अंपायर ने समाप्त घोषित कर दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘‘हम एमसीजी स्टाफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट से पहले पिच को बेहतर बनाने का काम जारी है।’’

हाल के दिनों में एमसीजी के पिच की आलोचना लगातार हुई है। 2017 में एशेज सीरीज के दौरान हुए मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिच को खराब रेटिंग दी थी। इसके बाद पिछले साल भारत के खिलाफ हुए टेस्ट के बाद आईसीसी ने पिच को एवरेज रेटिंग दी थी।

दोनों कप्तानों से बात करते अंपायर और मैच पदाधिकारी।

शॉन मार्श को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा
विक्टोरिया-वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मैच में पहले दिन कई बल्लेबाजों को चोट लगी। खेल रोके जाने तक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बना लिए थे। दूसरे सत्र के शुरुआती घंटे में ही खेल को रोक दिया गया। अंपायर ने दोनों टीमों के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श से बात करने के बाद यह फैसला लिया। मॉर्श को बल्लेबाजी के दौरान कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पदाधिकारी पीटर रोच ने कहा, ‘‘हम इस घटना से निराश हैं। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले दो मैच यहां बेहतर हुए थे।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शॉन मार्श को कई बार खतरनाक गेंदों का सामना करना पड़ा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YqlR7s

No comments