Breaking News

मेसी ने ला लिगा में 35वीं हैट्रिक लगाई, रोनाल्डो को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क. बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने शनिवार को ला लिगा में रिकॉर्ड 35वीं हैट्रिक लगाई। इस मामले में उन्होंने युवेंट्स के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। मेसी की हैट्रिक के बदौलत बार्सिलोना ने आरसीटी मालोर्का 5-2 से हराया। मेसी नेगोल मैच के 17वें, 41वें और 83वें मिनट में किए।

32 साल के मेसी ने यूरोप की 5 बड़ी लीग्सके पिछले 14 सीजन में 10 या उससे ज्यादा गोल किए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं।

मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीता
मेसी 2 दिसंबर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए थे। पेरिस में हुए समारोह में उन्होंने रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीता। इस मामले में भी उन्होंने रोनाल्डो (5 बार) को पीछे छोड़ दिया। इस बार अवॉर्ड की लिस्ट में लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे थे।

पुरस्कार जीतने के बाद मेसी ने कहा था, ‘‘10 साल बीत गए, जब मैंने पहली बार ये सम्मान हासिल किया था। उस वक्त मैं 22 साल का था और अपने तीन भाइयों के साथ यहां पहुंचा था। मुझे अगले कुछ साल और फुटबॉल खेलने की उम्मीद है। मैं जानता हूं कि रिटायरमेंट की उम्र करीब है। इसलिए मैं हर लम्हे को जी रहा हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अर्जेंटिनाई स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने तीनो गोल 17वें, 41वें और 83वें मिनट में किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/340TcHe

No comments