Breaking News

38 साल के जोआकिन हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर, 55 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. स्पेन के फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में रविवार को रियाल बेटिस के कप्तान जोआकिन सांचेज ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ हैट्रिक गोल किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बेटिस ने बिलबाओ को 3-2 से हरा दिया। जोआकिन टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए। उनकी उम्र 38 साल और 140 दिन है। यह उनके करियर की पहली हैट्रिक भी है। जोआकिन ने रियाल मैड्रिड के एलफ्रेडो डी स्टेफानो के 55 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जोआकिन ने मैच के दूसरे, 11वें और 20वें मिनट में गोल किया। वे 20 मिनट के अंदर हैट्रिक गोल करने वाले सातवें खिलाड़ी है। जोआकिन ने मैच के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘‘मैं इस दिन के पूरी जिंदगी याद रखूंगा।’’

जोआकिन ने बेटिस के साथ ही प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी
जोआकिन ने स्पेन के लिए 51 मैच खेले हैं। उन्होंने साल 2000 में बेटिस के साथ ही प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 2006 से 2011 तक वेलेंसिया, 2011 से 2015 तक मलागा और 2013 से 2015 तक फिओरेंटिना के लिए खेले। 2015 में जोआकिन ने दोबारा बेटिस के साथ करार किया। तब से वे इसी क्लब के साथ खेल रहे। उन्होंने ला लिगा में 533 मैच में 72 गोल किए।

##

बिलबाओ के लिए पहला गोल विलियम्स ने पेनल्टी पर किया
बेटिस 3-0 की लीड बनाने डिफेंसिव खेलने लगा। इसका फायदा उठाते हुए बिलबाओ ने दो गोल दाग दिए। उसके लिए पहला गोल 44वें मिनट में इनाकि विलियम्स ने पेनल्टी पर किया। मैच खत्म होने से 15 मिनट में पहले यूरी बेरचिचे ने दूसरा गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। मैच के आखिरी मिनटों में बेटिस ने बेहतर डिफेंस से बिलबाओ को गोल करने से रोका। इस जीत के साथ बेटिस की टीम अंक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गई।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोआकिन ने मैच के दूसरे, 11वें और 20वें मिनट में गोल किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LCMH7d

No comments