Breaking News

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 5 दिसंबर का दिन

जीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 5 दिसंबर का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है। दिन अंक 3 और मासांक भी 3 ही है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंकों के विशेष योग रहने वाले है। अंक 5 की अंक 2 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति बन रही है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 5 दिसंबर का दिन...
  • अंक 1
मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले ऐसे लोगों के लिए विशेष अनुकूलता रह सकती है, जिनका ऑफिस देश में ही है। शेयर बाजार से संबंधित लोगों को लाभ हो सकता है। मानसिक संतुष्टि रह सकती है।
क्या करें- अपने पितरों के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 2
लंबे समय से अधूरी पड़ी योजना पर लग जाएं, उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं। सांस से संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- जल में दूब डाल कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 3
किसी विशेष कार्य में अनुकूलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का समुचित सहयोग मिल सकता है। खानपान का रूटीन बिगड़ सकता है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 4
होटल और रेस्टोरेंट से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए अनुकूलता रह सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से पर्याप्त मार्गदर्शन मिल सकता है। नकसीर से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
क्या करें- कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 5
इंटीरियर डेकोरेशन वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सीमेंट के कारोबारियों को अनुकूलता रह सकती है। घुटनों और पिंडलियों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 6
व्यर्थ खर्चों से बचें। अपने कार्यस्थल पर व्यर्थ के कार्यों में समय लगाने से बचें। सुस्ती अधिक रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 7
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों और वन सेवा की महिला अधिकारियों को खास अवसर मिल सकता है। पासपोर्ट बनवाना है तो इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। नाक, कान, गले का ध्यान रखें।
क्या करें- गणेशजी को देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 8
पिछली यात्रा का परिणाम पक्ष में आ सकता है। कोई निर्णय बदलना पड़ सकता है। बेकार की भागदौड़ अधिक रह सकती है।
क्या करें- गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 9
कोई खास काम करना है तो मित्रों को साथ ले लीजिए, अन्यथा काम बनने में बाधा आ सकती है। परिवार के लिए खास योजना बना सकते हैं। खेलकूद में रुचि बन सकती है।
क्या करें- शिव-परिवार को गुलाब के फूल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rashifal According to Numerology, Thursday rashifal, 5 December rashifal, ank jyotish, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LjfePh

No comments