Breaking News

भारत 500 पॉइंट हासिल करने वाली एकमात्र टीम बन सकती है, ऑस्ट्रेलिया नंबर-2 रहेगा

खेल डेस्क. पहले टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत इस साल 1 अगस्त से हुई। इसमें 9 टीमों को जगह दी गई है। पाक ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। इससे चैंपियनशिप में शामिल सभी टीमों ने कम से कम एक मैच खेल लिए। इसके बाद टेबल देखें तो टीम इंडिया 360 पॉइंट के साथ टॉप पर है।

टेस्ट चैंपियनशिप में सभी टीम को तीन सीरीज घर में जबकि तीन सीरीज विदेशी जमीन परखेलनी है। हमने सभी 9 टीमों के घर में और घर के बाहर मैचों का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड का एनालिसिस किया। उस आधार पर बचे मैच के पॉइंट दिए। इसके बाद ओवरऑल पॉइंट टेबल में देखने पर टीम इंडिया 500 पॉइंट तक पहुंचने वाली एकमात्र टीम बन सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर रहेगी। यानी फाइनल मुकाबला इन्हीं दो टीमों के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा

फाइनल जून 2021 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो मौजूदा समय में टीम इंडिया टॉप पर कायम है। न्यूजीलैंड दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, दक्षिण अफ्रीका चौथे और ऑस्ट्रेलिया 5वें नंबर पर है। टेस्ट चैंपियनशिप में दो मैच की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 पॉइंट, तीन मैच की सीरीज में जीतने पर 40 पॉइंट, चार मैच की सीरीज में मैच जीतने पर 30 पॉइंट जबकि पांच मैच की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 पॉइंट मिलते हैं।

भारत ने पिछले एक साल में घर में 74 फीसदी मैच जीते

भारत ने पिछले 10 साल में घर में 74% मैच जीते। उसे टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड से 5 मैचाें की सीरीज घर में खेलनी है। जीत के प्रतिशत के हिसाब से टीम सीरीज में 4 मैच जीत सकती है। 96 पॉइंट मिले। इस दौरान हमें देश के बाहर 6 मैच खेलने हैं। पिछले 10 साल में टीम घर के बाहर सिर्फ 33% मैच ही जीत सकी है। ऐसे में वह दो मैच जीत सकती है। टीम को 90 पॉइंट मिल सकते हैं। अन्य टीमों का एनालिसिस भी इसी तरह किया गया।

घर में : दक्षिण अफ्रीका को 220 पॉइंट मिल सकते हैं
टीम जीत% जीत% पॉइंट
भारत 74 5 96
ऑस्ट्रेलिया 66 7 180
न्यूजीलैंड 50 6 180
श्रीलंका 41 5

100

इंग्लैंड 61 6 160
पाक 48 6

180

वेस्टइंडीज 36 4 60
बांग्लादेश 24 7 60
द. अफ्रीका 64 9 220

पाक ने घरेलू मैच यूएई में खेले।

घर के बाहर: इंग्लैंड को 138 पॉइंट मिल सकते हैं
टीम जीत का% मैच बाकी पॉइंट
भारत 33 6 90
ऑस्ट्रेलिया 37 5 120
न्यूजीलैंड 26 5 60
श्रीलंका 23 6 60
इंग्लैंड 31 11 138
पाक 33 5 100
वेस्टइंडीज 14 8 60
बांग्लादेश 9 5 0
द. अफ्रीका 34 4 60

बांग्लादेश घर के बाहर नहीं जीतेगी।

टीम इंडिया ने 7 मैच खेले हैं, 360 पॉइंट के साथ टॉप पर
देश मैच पॉइंट कुल पॉइंट*
भारत 7 360 546
ऑस्ट्रेलिया 7 176 476
इंग्लैंड 5 56 354
न्यूजीलैंड 2 60 300
पाकिस्तान 2 0

280

दक्षिण अफ्रीका 3 0 280
श्रीलंका 2 60 220
वेस्टइंडीज 2 0 120
बांग्लादेश 2 0 60

कुल पॉइंट में बचे मैच के पॉइंट जुड़े।

स्मिथ 814 रन के साथ टॉप पर, कमिंस ने सबसे ज्यादा 37 विकेट लिए

टेस्ट चैंपियनशिप की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 814 रन बनाकर टॉप पर हैं। लबुचाने (700) दूसरे, मयंक (677) तीसरे, रहाणे (624) चौथे और विराट कोहली (589) पांचवें नंबर पर हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 37 विकेट लिए हैं। शमी (31) दूसरे, हेजलवुड (30) तीसरे, लायन (27) चौथे और इशांत (25) पांचवें नंबर पर हैं।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय क्रिकेट टीम। ( फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36174D4

No comments