Breaking News

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को रेलवे देगी 50 प्रतिशत की छूट

यूटिलिटी डेस्क. भारतीय रेल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट देगीद। यह छूट केवल दूसरी श्रेणी/स्लीपर के किराए पर दी जाएगी।‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करने वाले ऐसे युवा छूट के हकदार होंगे जिनकी कुल मासिक आय 5,000 रुपए प्रति महीने से ज्यादा नहीं है। यात्रा किराए में छूट का प्रावधान केवल सामान्य रेल गाड़ियों के लिए है। विशेष रेल गाड़ियों और विशेष सुविधाओं वाले रेल डिब्बों पर यह लागू नहीं होगा। यात्रा की शुरुआत वाले स्थान से गन्तव्य स्थल तक 300 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वालों को ही छूट दी जाएगी। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वापसी टिकट पर छूट के लिए व्यक्ति को दोनों तरफ के किराए का भुगतान एकसाथ करना पड़ सकता है।


छूट के लिए बनवाना होगा प्रमाण पत्र
यह छूट विभिन्न राज्यों के संबंधित मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव द्वारा रेलवे के निर्धारित प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र दिखाए पर ही दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को संबंधित रेलवे के अधिकृत अधिकारियों, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक और मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक आदि के समक्ष यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उन्हें इसके बाद रेल किराए में छूट दिए जाने का आदेश जारी करेगा।
इस आदेश के आधार पर संबंधित रेलवे स्टेशन मास्टर किराए में छूट देने की अनुमति देगा। इस छूट का लाभ ऐसे लोग नहीं ले सकेंगे जिनकी यात्रा का खर्च केंद्र या राज्य सरकारों, स्थानीय वैधानिक निकायों, निगमों या सार्वजनिक उपक्रमों और विश्वविद्यालयों द्वारा वहन किया जाता है।
यात्रा किराये में छूट केवल मूल किराये पर लागू होगी। रेल टिकट पर लगने वाले अतिरिक्त प्रभार, आरक्षण शुल्क तथा अन्य ऐसे शुल्कों पर छूट का प्रावधान नहीं है। छूट से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए संबंधित रेल जोन के प्रमुख वाणिज्यिक प्रबंधक से संपर्क किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38UThjG

No comments