पुरुष टेनिस टीम ने पाकिस्तान को हराया; भारत ने अब तक 71 मेडल जीते, टेबल में टॉप पर
खेल डेस्क. डेविस कप के बाद भारतीय पुरुष टेनिस टीम साउथ एशियन गेम्स (सैग) में भी पाकिस्तान पर हावी रही। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता। महिला टीम ने भी गोल्ड जीता। भारतीय महिला टीम ने गोल्ड के मुकाबले में श्रीलंका को मात दी। खो-खो के दोनों कैटेगरी के गोल्ड भारत के नाम रहे। भारत ने गेम्स में अब तक 32 गोल्ड, 26 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित कुल 71 मेडल जीते हैं। टीम नंबर-1 पर है।
खो-खो के फाइनल में पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 17-5 से हराया। वहीं महिला टीम ने मेजबान नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 17-5 से हराकर गोल्ड जीता। एथलेटिक्स के महिला डिस्कस थ्रो में नवजीत कौर ने 49.87 मीटर थ्रो करके गोल्ड जीता। सूर्वी बिस्वास ने 47.38 मीटर के साथ सिल्वर जीता। 200 मीटर रेस में अर्चना ने गोल्ड जीता। अर्चना ने रेस 23.66 सेकंड में पूरी की। पाकिस्तान की नज्मा परवीन ने 23.69 सेकंड के साथ सिल्वर जीता। भारत की चंद्रलेखा (24.27 सेकंड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लॉन्ग जंप में लोकेश ने गोल्ड जीता।
10 हजार मीटर रेस में सुरेश कुमार ने गोल्ड जीता
आर स्वामीनाथन को सिल्वर मिला। डिस्कस थ्रो में किरपाल ने गोल्ड और गगनदीप ने सिल्वर हासिल किया। 10 हजार मीटर रेस में सुरेश कुमार ने गोल्ड जीता। सुरेश ने 29 मिनट 33.61 सेकंड में रेस पूरी की। इस बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मेडल पक्के कर लिए हैं। टॉप सीड सिरिल वर्मा ने पाकिस्तान के मुराद अली को 21-12, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। आर्यमन टंडन ने एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका के रातुष्का को 21-17, 21-17 से हराकर अंतिम-4 में पहुंचे। महिला सिंगल्स में गायत्री गोपीचंद और अस्मिता चालिहा भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rjlZd1
No comments