जीवन मंत्र डेस्क। इस सप्ताह यानी 8 से 14 दिसंबर तक कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जबकि कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता हासिल करेंगे। अंक ज्योतिष में बर्थ डेट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर तक का समय...
- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। लाभ के सौदे हो सकते हैं। अटका हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बातचीत करते समय सावधानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
व्यापारियों के लिए संघर्षपूर्ण समय रहेगा। किसी पुराने सौदे की वजह से हानि हो सकती है। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सावधान रहने की जरूरत है। धन संबंधी कामों में देरी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्य विस्तार के लिए विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। क्रोध में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
परिवार में सुखद माहौल रहेगा। जीवन साथी के सहयोग से पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अटका हुआ पैसा इन दिनों में मिल सकता है। व्यापारियों के लाभ के अवसर आएंगे।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
शत्रुओं की वजह से हानि हो सकती है। पुरानी योजनाएं असफल होने से भविष्य की योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। धन संबंधी कामों में धैर्य रखें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
वाद-विवाद में सफलता मिल सकती है। पूजा-पाठ की ओर झुकाव रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभदायक समय रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार में सुख बना रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCCQ6Z
No comments