Breaking News

पोस्ट ऑफिस की इन 9 बचत योजनाओं में निवेश करने पर मिलेगा बेहतर ब्याज

यूटिलिटी डेस्क. डाकघर कई तरह की जमा स्कीम की पेशकश करते हैं। इन्हें छोटी बचत स्कीम भी कहते हैं। इन स्कीमों पैसा निवेश करने की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपका पैसा तो सुरक्षित रहता ही है साथ ही आपको अच्छा ब्याज भी मिलता है। इनमें से कुछ स्कीम में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस में करीब 9 तरह की बचत योजनाएं चलती हैं। इनमें सेविंग अकाउंट्स, रे करिंग डिपॉजिट अकाउंट, टाइम डिपॉजिट अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम अकाउंट, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम अकाउंट, पब्लिक प्रौविडंट फंड या पीपीएफ अकाउंट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि अकाउंट है। इन बचत योजनाओं में इंडिया पोस्ट की ओर से 4 से लेकर 8.6 फीसद तक का ब्याज उपलब्ध करवाया जाता है। आइए, जानते हैं पोस्ट ऑफिस के स्कीम और उन पर मिलने वाले ब्याज के बारे में...

स्कीम

ब्याज दर (%) न्यूनतम निवेश (Rs) अधिकतम निवेश (Rs) टैक्स छूट का लाभ
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.60 1,000 15 लाख 80 C

सुकन्या समृद्धि योजना

8.40 250 1.5 लाख 80 C

पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF

7.90 500 1.50 लाख pa 80 C
5- ईयर एनएससी VIII इश्यू 7.90 100 कोई सीमा नहीं 80 C

टाइम डिपोजिट

6.90-7.70 200 कोई सीमा नहीं 80 C
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 7.60 1,500

4.5 लाख (सिंगल)

9 लाख (ज्वाइंट)

नहीं

किसान विकास पत्र

7.60 1,000 कोई सीमा नहीं नहीं
रे करिंग डिपॉजिट 7.20 10 कोई सीमा नहीं नहीं

सेविंग अकाउंट

4.00 20 कोई सीमा नहीं नहीं

नोट:इन स्कीम पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। सरकार हर तिमाही इनकी ब्याज दरें तय करती है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8yAw6

No comments