Breaking News

कमोडिटी डेरिवेटिव्स से निवेशक कमा सकते हैं फायदा, इसमें असली वस्तुओं के आधार पर तय होती हैं कीमतें

यूटिलिटी डेस्क. फाइनेंशियल डेरिवेटिव्स एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी कीमतें आधारभूत संपत्तियों से तय होती हैं। यह आधारभूत संपत्तियां इक्विटी, कमोडिटी, करेंसी, ब्याज दर जैसी चीजें हो सकती हैं। इस आधार पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक ऐसा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है जिसकी कीमतें असली वस्तुओं के आधार पर तय होती हैं। उदाहरण के लिए गोल्ड डेरिवेटिव की कीमत सोने की कीमतों के आधार पर तय होंगी।


कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक ऐसा निवेश उपकरण ( इनवेस्टिंग टूल) हैं जो निवेशकों को आधारभूत संपत्तियों की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव से लाभ कमाने की अनुमति देता है, भौतिक रुप से उस कमोडिटी को बिना लिए हुए ही। व्यापक रूप से कारोबार किए गए कमोडिटी डेरिवेटिव अनुबंधों में कुछ कीमती धातुएं, ऊर्जा, बेस मेटल, डायमंड और कृषि वस्तुएं जैसे सोया कॉम्प्लेक्स, ग्वार, मसाले, कपास, दालें, अनाज आदि हैं। डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट का खरीदार भविष्य की तारीख पर एक विशेष मूल्य पर वस्तु का आदान-प्रदान करने का अधिकार खरीदता है।


इसी तरह एक विक्रेता सहमत हुए तारीख पर उसी कीमत पर उस वस्तु को बेचने के लिए तैयार होता है। जब खरीदार विक्रेता सहमत होता है, तो एक व्यापार होता है। खरीदार और विक्रेता दोनों को कीमतों में उतार - चढ़ाव को कवर करने के लिए मार्जिन के रूप में एक्सचेंज के साथ अनुबंध मूल्य के एक छोटे प्रतिशत का भुगतान करने की आवश्यकता होती है। फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति पर खरीदने और बेचने वाले को फायदा या नुकसान होता है जो असली कमोडिटी की स्पॉट प्राइस में कीमतों के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। वे या तो डिलीवरी लिए बिना अपनी पोजिशन को क्लोज कर सकते हैं या एक्सचेंज के मानदंडों के अनुसार फिजिकल डिलीवरी ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
investors can gain the profit by Commodity derivatives


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pr9nZk

No comments